सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। दुर्गा पूजा को लेकर शहर में पूजा पंडाल सजकर तैयार हो रहे हैं। लेकिन कई पंडालों में बिजली सुरक्षा मानकों की अनदेखी श्रद्धालुओं के लिए खतरा बन सकती है। कहीं बिजली के तार पंडाल के ऊपर से गुजर रहे हैं तो कहीं पंडाल तारों के काफी नजदीक बनाए गए हैं। विद्युत विभाग की जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आने के बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पूजा समितियों को नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने समितियों को तत्काल सुरक्षा मानकों में सुधार करने का निर्देश दिया है। मुख्य शहर टाउन-1 की कनीय विद्युत अभियंता कुमारी नेहा ने बताया कि क्षेत्र में कुल 27 पूजा पंडाल हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: पंडालों में अस्थायी कनेक्शन ले बिजली का होगा उपयोग इनमें छह पूजा समितियों को नोटिस दिया गया है। इनमें मिर्चाईपट्टी ...