सीतामढ़ी, जुलाई 22 -- Sitamarhi News: परसौनी। थाना क्षेत्र के अंडहरा गांव में मंगलवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंडहरा गांव निवासी बलराम कापर के 25 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विक्की कुमार मंगलवार सुबह करीब 10 बजे स्नान करने के बाद अपने घर में गया। तभी वह बिजली के प्लग में पहले से जुड़े स्टैंड पंखे के संपर्क में आ गया, जिससे उसके शरीर में करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगते ही उसने चिल्लाने की कोशिश की। हल्की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।परिजनों का आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों द्वार...