सीतामढ़ी, अगस्त 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। कहीं कांवरियों के कदमों में भोले की भक्ति थी, कहीं हाथों में गंगाजल और जुबां पर हर-हर महादेव। माथे पर भस्म, हाथों में बेलपत्र और आंखों में महादेव के दर्शन की आस... सावन की अंतिम सोमवारी पर सोमवार को पूरा सीतामढ़ी शिवमय नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही शिवालयों की ओर श्रद्धालुओं के कदम बढ़ने लगे। मंदिरों में घंटियों की गूंज और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। अंतिम सोमवारी को लेकर शहर से गांव तक शिवभक्तों में गजब का उत्साह दिखा। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गयीं। महिला श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह रहा। हाथों में पूजा की थाली और बेलपत्र लिए महिलाएं भगवान शिव की आराधना में...