Sitamarhi News: बाजार से गेहूं का बीज 60 रुपये किलो खरीदने को बेबस हैं किसान
सीतामढ़ी, नवम्बर 20 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में रबी फसलों की बुआई का समय शुरू हो गया है। लेकिन किसानों को कृषि विभाग की ओर से अनुदानित दर पर गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मजबूरी में किसान खुले बाजार से 60 से 80 रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं का बीज खरीद रहे हैं। इस वर्ष जिले में 1.08 लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कृषि विभाग की ओर से रबी फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। लेकिन किसानों को अनुदानित दर पर गेहूं का बीज नहीं मिल रहा है। किसान संतोष सिंह, विश्वनाथ राय, केदार शर्मा, सुमित कुमार ने बताया कि गेहूं के साथ मक्का और पीला सरसों का बीज भी उपलब्ध नहीं है। इससे किसानों को निजी दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। महंगे दाम पर बीज ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.