सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद हराम कर दी है। करीब डेढ़ माह के भीतर चोरी की 20 से अधिक छोटी-बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले का उद्भेदन नहीं कर सकी है। बीती रात चोरों ने मधुरापुर पंचायत के दो घरों को निशाना बनाकर नकद समेत छह लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण चुरा लिए। मधुरापुर पंचायत के वार्ड चार के संढवारा निवासी मजदूर रामश्रेष्ठ साह के घर में चोर पीछे की टाटी तोड़कर घुसे। वहां से डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने के छह टॉप्स, करीब 600 ग्राम की चांदी की हंसुली और तीन पायल चोरी कर ली। चोरों ने घर के पीछे जंगल में चार पेटियों और एक अटैची को तोड़कर सामान निकाला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: चोरी की घटनाओं से रतजगा कर रहे कायस्थ टोला के ल...