सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- Sitamarhi News: उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश के बाद बागमती नदी के बाएं तटबंध पर चंदौली से माड़र गांव के बीच कई स्थानों पर रेन कट हो गया है। सबसे बड़ा रेन कट चंदौली गांव के समीप चंदौली पुल से पश्चिमी हिस्से में हुआ है। रविवार शाम तक इसकी मरम्मत नहीं होने से तटबंध से सटे गांवों के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दोबारा तेज बारिश हुई तो रेनकट बढ़ सकता है। जिससे तटबंध को नुकसान पहुंचने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Munger News: कटावरोधी कार्य के कुछ ही दिन बाद धंसने लगा तटबंध, ग्रामीणों में दहशततटबंध की स्थिति सिंचाई विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। रविवार की शाम चंदौली गेज प्वाइंट पर बागमती नदी का जलस्तर 57.25 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से नीचे रहत...