Sitamarhi News: बाइक व कार के बीच हुई टक्कर में दो लोग जख्मी
सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- Sitamarhi News: शिवहर। शिवहर-मुजफ्फरपुर पथ में तरियानी थाना क्षेत्र के फतहपुर हाई स्कूल के समीप एक बाइक और कार के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही बाइक और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसके आवाज को सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। जिससे सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दोनों घायलों को इलाज के लिए तरियानी पीएचसी में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.