सीतामढ़ी, नवम्बर 2 -- Sitamarhi News: चोरौत। चोरौत-पुपरी मुख्य सड़क पर हॉस्पिटल के पास सोमवार को दो बाइक के आमने सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गए। लोग और घायल के परिजनों ने दोनों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दोनों घायल की पहचान चोरौत पश्चिमी पंचायत के वार्ड पांच निवासी रामाश्रय ठाकुर के पुत्र यशवंत ठाकुर (40) और इसी पंचायत के वार्ड चार के तरवन्नी टोल निवासी महेन्द्र साह के पुत्र विकास (18) के रूप में हुई है। परिजनों व लोगों ने बताया कि यशवंत अपने घर से खाना खा कर दुर्गा चौक के पास स्थित अपने दुकान जा रहा था। यह भी पढ़ें- Latehar News: दो बाइकों की टक्कर में चौकीदार समेत दो घायल,एक रेफर वहीं विकास दुर्गा चौक के तरफ से नीमबारी की आ रहा था। दोनों की बाइक बेकाबू होने से टकरा गई। उपचार कर रहे चिकित्सक मनोज अकेल...