सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- Sitamarhi News: बथनाहा। सहियारा थाना क्षेत्र के बसबिट्टी गांव के समीप मंगलवार की सुबह सड़क किनारे एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के बिसंभरपुर गांव निवासी संतलाल राय (60) के रूप में की गई है। वह वरण राय के पुत्र थे। घटना की सूचना मिलते ही सहियारा थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया। थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार संतलाल राय सोमवार को डुमरा गए थे। मंगलवार की सुबह घर लौटने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका ...