सीतामढ़ी, सितम्बर 24 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी में श्री बलभद्र जयंती एवं श्री सहस्त्रार्जुन समारोह का आयोजन किया गया।कलवार सेवा समिति एवं कलवार युवा मंच के द्वारा कैन्हैया गार्डन में वेदोमंत्रोचार के साथ पूजन समारोह का शुभारंभ हुआ। इससे पूरा बाताबरण भक्तिमय बन गया। आचार्य पंडित अम्बिकाचरण झा ने विधिवत रूप से पूजन अनुष्ठान कराया। इसमें पूरे इलाके से कलवार समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने देवी देवताओं की पूजा अर्चना की और मन्नत मांगी। पूजा आर्चना के बाद हजारों भक्त श्रद्धलुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया। इसमें किशोरी प्रसाद,उपसभापति जयप्रकाश,मुखिया राजेश कुमार,संजय कुमार, रामदेव प्रसाद,राजकिशोर प्रसाद,शंभू प्रसाद, सियावर प्रसाद,रवि भगत,सीताकांत प्रसाद,मनोज चौधरी,प्रिंस,सुधीर प्रसाद, नागेन्द्र प्रसाद,दिनेश प्रसाद,विजय प्रस...