Sitamarhi News: बर्थडे पार्टी में युवक की संदिग्ध हाल में मौत
सीतामढ़ी, अक्टूबर 9 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। पटना में दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए रीगा थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहन पांडे के पुत्र शुभम पांडे के रूप में हुई है। परिजनों ने पार्टी के दौरान जहर देकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को शुभम अपने दोस्तों के साथ बाइक से पटना के बोरिंग रोड इलाके में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने और मौत की बात सामने आई। परिजनों का आरोप है कि शुभम को साजिश के तहत जहर दिया गया। घटना के बाद उसकी बाइक बोरिंग रोड इलाके में लावारिस हालत में बरामद हुई, जिससे परिजनों का संदेह और गहरा गया है।
शव घर पहुंचने पर जुटी भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.