सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: शिवहर। जिले में बाल अधिकारों की रक्षा और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को एसपी शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पुलिस केन्द्र में अभियान नया सवेरा 3.0 के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता सह संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चे और महिलाओं से जुड़े किसी भी मामले में पूरी संवेदनशीलता, सहानुभूति और तत्परता दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया जाए और कानूनी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिनियम-2015, पॉक्सो एक्ट 2012 तथा बाल विवाह निषेध अधि...