सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: अमरनाथ झा नानपुर। थाना क्षेत्र के कोईली गांव स्थित बगीचे में सोमवार सुबह पुलिस ने पेड़ से लटकता हुआ युवक प्रवीण कुमार (23 वर्ष) का शव बरामद किया है। प्रवीण बोखड़ा थाना क्षेत्र के महिसौथा गांव (वार्ड 14) निवासी रामबाबू सहनी का पुत्र था। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।

परिवार की स्थिति मृतक के पिता के अनुसार, उनकी पुत्री की शादी नानपुर के एक गांव में हुई है। वहीं की एक युवती (पुत्री की ननद) से उनके पुत्र प्रवीण का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हाल ही में युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिससे प्रवीण काफी परेशान रहने लगा। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायत भी हुई थी, जिसमें युवती ने शादी से पूरी त...