सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जवाहरनगर (सुतिहारा) के फुटबॉल मैदान में रविवार को फ्यूचर स्टार क्लब सुतिहारा एवं सीतामढ़ी स्टूडेंट फुटबॉल क्लब के बीच एक रोमांचक मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया। मुकाबले में फ्यूचर स्टार क्लब सुतिहारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीतामढ़ी स्टूडेंट फुटबॉल क्लब को 5-1 से पराजित कर दिया। मैच के दौरान फ्यूचर स्टार क्लब ने दोनों हाफ में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरे समय दबदबा बनाए रखा। टीम के कप्तान रोहित कुमार ने शानदार खेल दिखाते हुए हैट्रिक लगाई। जबकि सईब और आलोक ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम के गोलकीपर नवनीत कुमार ने भी बेहतरीन गोलकीपिंग का प्रदर्शन किया।

मैच की विशेषताएँ मैच के रेफरी रोहित कुमार व सीतामढ़ी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव स...