सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर के गांधी चौक पर सोमवार को देर शाम नगर निगम की फागिंग मशीन वाहन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। वाहन से धुआं निकलने के बाद देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। सड़क किनारे फागिंग वाहन में आग लगने से आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम के कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर जुट गये। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गयी, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों या दुकानों तक आग नहीं पहुंची। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फागिंग मशीन में आग लगने का कारण नगर निगम की फागिंग मशीन में आग लगने की घटना ने निगम के पुराने वाहनों और मशीनों के रखरखाव पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में मच्छरों...