सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: ज्ञान रंजन रुन्नीसैदपुर। प्रखंड क्षेत्र की बघारी पंचायत अंतर्गत भरेहवा वार्ड संख्या-2 में बुधवार देर रात एक ही परिवार के पांच सदस्य अचानक गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। इलाज के दौरान गुरुवार रात एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का उपचार चल रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे भोजन करने के कुछ समय बाद परिवार के सभी सदस्यों को अचानक उल्टी, दस्त और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ने लगी।

इलाज और मौतें परिजन सभी को तत्काल इलाज के लिए माणिक चौक स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात 55 वर्षीय जानकी देवी की मौत हो गई, ...