सीतामढ़ी, अगस्त 5 -- Sitamarhi News: उमाशंकर सीतामढ़ी। भुतही थाना क्षेत्र के कचोर पंचायत स्थित फुलकाहा गांव में हुए गोलीकांड ने नया मोड़ ले लिया है। गोली लगने से घायल युवक गुड्डू नायक ने अपना बयान बदल लिया है। जिससे मामला र उलझा दिया है, जिससे पुलिस की जांच की दिशा भी बदलती नजर आ रही है। घटना के बाद सामने आए पहले वीडियो में गुड्डू ने बताया था कि वह गांव में कुछ लोगों के साथ बैठा था और भोज में जाने की तैयारी कर रहा था।

बदला हुआ बयान इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक पहुंचे और गोली चला दी, जो उसके हाथ में लगी। उसने कहा था कि वह हमलावरों को नहीं पहचानता और उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। हालांकि, कुछ समय बाद सामने आए दूसरे वीडियो में घायल का बयान पूरी तरह बदल गया। इस बार उसने दावा किया कि उसके दोस्त से गलती से गोली चल गई थी, जो उसे...