सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। त्योहारों के मौसम में मिठाइयों के साथ दूध उत्पाद की मांग बढ़ जाती है। इन सबके बीच बढ़ती मांग के बीच शहर के बाजारों में मिलावट व नकली उत्पाद की बिक्री होने लगती है। फूटपाथ और छोटे प्रतिष्ठानों व बड़े प्रतिष्ठानों में मिठाई व उत्पाद के रखरखाव के साथ उनकी बिक्री के तरीकों में साफ अंतर देखने को मिलता है। हिन्दुस्तान की पड़ताल में रविवार को ये बाते सामने आयी कि बड़ी दुकानों में मिठाइयां शीशे के काउंटर में सजी रहती है उनके रखरखाव में स्वच्छता का ख्याल रख जाता है तो वहीं तो कई फुटपाथी दुकानों पर खुले में बिक्री हो रही है। ऐसे में धूल और मक्खियों से मिठाइयों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जानकी स्थान से गुदरी बाजार, कारगिल चौक, शांतिनगर, शंकर चौक और बड़ी बाजार तक की में मिठाइयों ...