Sitamarhi News: फाइलेरिया: तीन सौ लोगों के लिए जाएंगे खून के नमूने
सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। फाइलेरिया के संक्रमण की पहचान के लिए अब जिले में रात के अंधेरे में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय रहेंगी। जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में 23 अक्टूबर से रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जिले के सभी 17 प्रखंडों और शहरी क्षेत्र में चयनित स्थानों पर रात 10 बजे के बाद लोगों के रक्त नमूने लिए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य जिले में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का आकलन करना और आगे की रणनीति तैयार करने के लिए जरूरी आंकड़े जुटाना है। अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड और शहरी क्षेत्र से तीन-तीन गांवों या क्षेत्रों का चयन किया गया है। हर चयनित गांव या क्षेत्र से 300 लोगों के रक्त नमूने संग्रहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रात में रक्त संग्रह की जरूरत को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.