सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- Sitamarhi News: पुपरी। भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड पुपरी यूनिट के कर्मियों ने ऋण धारकों का 03 लाख 44 हजार 882 रुपए गबन कर लिया है। यूनिट मैनेजर वैशाली के जुरवान राघोपुर वैशाली निवासी मनोज सिंह ने थाने में एफआईआर दी है। जिसमें सोनबरसा के बन्दरझुला निवासी संजय की पुत्री स्मृति व मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट के बलौर निवासी मो. मोकिम के पुत्र मो. शमशाद को नामजद आरोपी बनाया है। यूनिट मैनेजर ने आवेदन में बताया है कि स्मृति व मो. शमशाद कंपनी में बतौर कर्मी काम कर रहे थे। ऋण धारकों का किस्त षड्यंत्र से गबन कर लिया है। स्मृति कुमारी ने 02 लाख 62 हजार 517 रुपए व मो. शमशाद ने 82 हजार 365 रुपए गबन कर लिया है। यह भी पढ़ें- पेंशनर से 31 लाख की साइबर ठगी के दो सदस्य गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...