Sitamarhi News: फर्नीचर की दुकान का शटर काट कर घुसे चोर, 20 मोबाइल उड़ाए
सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड नगर पंचायत के कदम चौक वार्ड दो स्थित खुशी फर्नीचर में शनिवार की रात चोरों ने शटर का ताला काटकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान में रखे 20 मोबाइल के साथ सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी रविवार सुबह दुकान खुलने पर हुई। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। दुकान के व्यवस्थापक शशिभूषण कुमार मुन्ना ने बताया कि चोरों ने शटर का ताला काटकर दुकान में प्रवेश किया और मोबाइल समेत अन्य सामान की चोरी कर ली。
पुलिस की कार्रवाई उन्होंने बताया कि चोरी गए मोबाइल में दो सैमसंग, आठ वीवो और दस रेडमी के मोबाइल शामिल हैं। इन मोबाइल की कीमत करीब चार लाख रुपये बतायी गयी है। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी ले गए। जिससे उनकी पहचान स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.