Sitamarhi News: फतहपुर-लालगढ़ पथ के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू
सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- Sitamarhi News: डुमरी कटसरी। फतहपुर-लालगढ पथ के जीर्णोद्धार की प्रक्रिया ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा शुरू की गई है। इस संबंध में शिवहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा जिला प्रशासन को सूचित किया गया है। मालूम हो कि उक्त पथ की बदहाली से संबंध विस्तृत खबर बीते दिनों आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। कहतरवा, कनुआनी,कटसरी सहित अन्य गांव में सड़क पर बने जानलेवा गढ्ढो एवं उसकी चपेट में आकर होने वाली दुर्घटनाओं की तस्वीर खबर के साथ छपी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा विभाग को पत्र भेजा गया था। जिसके आलोक में कार्यपालक अभियंता द्वारा कहा गया कि उक्त पथ के पंचवर्षीय अनुरक्षण की अवधि 19 जून 2026 को समाप्त हुई है। उसके बाद पथ के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण का प्राक्कलन बनाकर विभाग को भेजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.