सीतामढ़ी, अगस्त 28 -- Sitamarhi News: सुप्पी। थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव में बुधवार की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की लाठी-डंडे व रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए प्रेमिका के परिजनों ने मृतक के शव को उसके ही दरवाजे पर बने एक झोपड़ी के अंदर गले में रस्सी का फंदा लगाकर लटका कर भाग निकले।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव के वार्ड पांच निवासी महेश साह के पुत्र रुपेश कुमार (21) के रूप में की गयी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर, गुरुवार की सुबह एफएसएल की टीम को बुल...