Sitamarhi News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा फरार अपहरण आरोपित, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अपनी प्रेमिका से मिलने महंत साह चौक पहुंचा था, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान भोजपुर जिले के आरा स्थित चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। युवती के पिता के आवेदन पर प्रेम प्रसंग से जुड़े अपहरण मामले में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि पुलिस ने पहले ही अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया था तथा एक अन्य आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। यह भी पढ़ें- Sasaram News: घर से भागी किशोरी जहानाबाद से बरामद, युवक गि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.