सीतामढ़ी, अक्टूबर 13 -- Sitamarhi News: शिवहर। प्रधान जिला जज द्वारा मंगलवार को शिवहर मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने जेल के सभी महिला एवं पुरुष वार्डों, रसोई घर, कारा अस्पताल तथा स्टॉक रूम का क्रमानुसार जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर बातचीत की जो संतोषजन पाया गया। साथ ही बातचीत के दौरान बंदियों ने बताया कि रेडियो प्रसारण के माध्यम से कारा में भक्ति संगीत सुनवाया जाता है। वहीं सीतामढ़ी जिले के कुछ बंदियों द्वारा समय पर न्यायालय में उपस्थिति न कराए जाने की शिकायत पर न्यायाधीश ने मौके पर ही जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत रसोई घर की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने को लेकर जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख...