सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में पौधरोपण अभियान के दौरान पौधे लगाने से लेकर उनकी देखरेख तक में कई स्तर पर गड़बड़ी के मामले सामने आए। पौधरोपण का लक्ष्य पूरा दिखाने के लिए रिकॉर्ड में अधिक संख्या दर्ज करने, स्थल पर कम पौधे मिलने और पौधों की निगरानी में लापरवाही की शिकायतें सामने आती रहीं। विभाग ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई और संबंधित कर्मियों पर कार्रवाई की। इस संबंध में वन प्रमंडल पदाधिकारी अमिता राज ने बताया कि पौधरोपण कार्य में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिकॉर्ड और स्थल निरीक्षण में अंतर मिलने पर संबंधित कर्मियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए जाते हैं। जांच के दौरान ही कमियों को दूर कराकर पौधरोपण और पौधों की देखरेख का कार्य पूरा कराया जाता है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: पौध...