सीतामढ़ी, अक्टूबर 5 -- Sitamarhi News: परिहार। बेला क्षेत्र के बेतहा गांव में शनिवार देर रात बिजली के पोल पर काम करने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरसिया बाजार निवासी चैतलाल महतो के पुत्र फूल बाबू कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि फूल बाबू कुमार शनिवार देर रात बेतहा गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली का करंट प्रवाहित होने से वह उसकी चपेट में आ गया। गंभीर झटका लगने के बाद वह पोल से नीचे गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी बेला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...