सीतामढ़ी, अगस्त 18 -- Sitamarhi News: बथनाहा। प्रखंड क्षेत्र के मटियार कला पंचायत के मटियार गांव में स्थानीय निवासी मनोरंजन महतो के 14 वर्षीय पुत्र सत्यम महतो पोखर में डूबकर लापता हो गया। सत्यम अपने तीन दोस्तों के साथ गांव के पोखर में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अमरेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। समाचार प्रेषण तक एनडीआरएफ की टीम सत्यम को ढूंढने में जुटी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों और साथ गए बच्चों ने बताया कि चारों बच्चे पहले किनारे पर ही नहा रहे थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पारू : युवक बाया नदी में डूबा, लापता इसके बाद सत्यम गहरे पानी की तरफ चला गया। अचानक उसका पै...