Sitamarhi News: पोखर में डूबने से दो साल के बच्चे की मौत, गांव में मातम
सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। थाना क्षेत्र की पिपरा परसाईं पंचायत के जानकी नगर लालबंदी गांव के वार्ड संख्या-एक में मंगलवार दोपहर सरकारी पोखर में डूबने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के राकेश मंडल के पुत्र राघव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर राघव घर से निकलकर खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह पास के सरकारी पोखर के दक्षिणी किनारे पर पहुंच गया। वहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। पोखर के पास से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। राघव के पिता राकेश मंडल गुजरात में मजदू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.