Sitamarhi News: पोखर में डूबकर 12 वर्षीय बालक लापता, तलाश शुरू
सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना अंतर्गत जानकी स्थान रीगा रोड स्थित यादव नगर के सामने माई जी पोखरी में एक 12 वर्षीय बच्चा डूब गया। देर शाम तक गोताखोरों की मदद से पोखर में बच्चें की तलाश की गयी। किंतु उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पानी में डूबने वाले बच्चें की पहचान भी नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने पोखर में बच्चे को डूबता देख डायल-112 पर इसकी सूचना दी। तबतक बच्चा डूबकर लापता हो गया था। घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बच्चे को पोखर के पानी में डूबते हुए देखा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत स्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय गोताखोरों को तुरंत पानी में उतारकर लाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.