Sitamarhi News: पेज 3: लीड
सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सोमवार देर रात हुई तेज बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश थमने के बाद मंगलवार को भी कोट बाजार, रिंग बांध का निचला इलाका, गौशाला चौक, आदर्श नगर और प्रताप नगर समेत कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति गंभीर बनी रही। कई जगहों पर सड़क पर पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
जलजमाव के कारण घर से निकलने में हो रही परेशानी: सबसे अधिक विरोध आदर्श नगर में उस समय हुआ, जब नगर निगम की ओर से जलनिकासी के लिए लगाया गया पंप हटाया जाने लगा। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जलजमाव से निजात दिलाना निगम की जिम्मेदारी है। उनका आरोप था कि जलनिकासी के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि यदि पानी निकासी के लिए नियमित व्यवस्था नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.