सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 3,22,441 पेंशनधारियों के खाते में सोमवार को जुलाई माह की पेंशन राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से जिले के पेंशनधारियों के खाते में कुल 36 करोड़ 74 लाख 22 हजार 500 रुपये भेजे। पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह किए जाने के बाद यह पहली नियमित मासिक पेंशन अंतरित की गई। हर माह 10 तारीख को मिलेगी पेंशन : सरकार ने पेंशनधारियों को हर माह की 10 तारीख को पिछले माह की पेंशन 1100 रुपये की दर से देने की घोषणा की है। इसी के तहत 10 अगस्त को जुलाई माह की पेंशन खाते में भेजी गई। यह भी पढ़ें- 1,40,367 लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिसमें राज्यभर के बड़ी संख्या में प...