सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- Sitamarhi News: पुपरी। पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में सात लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज पीएचसी पुपरी में कराया गया। गंभीर रूप से जख्मी चुनिया देवी को सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। घायलों में पुपरी निवासी सकल महतो की पत्नी प्रमिला देवी, पुत्र दिनेश कुमार, रणजीत महतो, उसकी पत्नी निशा कुमारी, बछारपुर निवासी रामनाथ साह का पुत्र अमर कुमार, उसकी पत्नी चुनिया देवी तथा राजबाग मोहल्ला निवासी शंभू कुमार की पत्नी तिरपुला देवी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...