सीतामढ़ी, जुलाई 2 -- Sitamarhi News: पुपरी। पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में वररी बेहटा निवासी मयंक कुमार, घोघराहा निवासी नरेश कुमार, पुपरी निवासी मो. कैफ, वर्मा गांव की सीता देवी एवं रीना कुमारी तथा ठिकहा गांव निवासी मो. जाबिर शामिल हैं। सभी का इलाज पीएचसी पुपरी में कराया गया। चिकित्सकों ने मो. कैफ की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट 6 पर एफआईआर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...