सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: चोरौत। पुलिस ने पूर्व के शराब मामले के एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर पुपरी थाना क्षेत्र के मधुबनी चौक से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि पूर्व के शराब मामले के मुख्य आरोपी पुपरी थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम के पुत्र मोहम्मद जाहिद को गुप्त सूचना के आधार पर थाना में कार्यरत पीटीसी सुमित कुमार सुमन ने नाटकीय ढंग से मधुबनी चौक से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कि मोहम्मद जाहिद पर चोरौत थाना में कांड संख्या 216/2026 दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...