Sitamarhi News: पूजा समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य
सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: चोरौत। दुर्गापूजा के आयोजन के लिए सभी पूजा समितियों को हर हाल में लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए आवश्यक कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर चोरौत थाना परिसर में थानाध्यक्ष मोनी कुमारी की अध्यक्षता में पूजा समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों की बैठक हुई। इसमें प्रखंड क्षेत्र की सभी 14 पूजा समितियों को पूजा आयोजन से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी समितियां अपने सदस्यों की पहचान के लिए बैज या आईकार्ड जारी करें। जुलूस में किसी भी तरह के अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग नहीं किया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय के अनुसार करना होगा। वहीं, पूजा पंडालों में 24 घंटे समिति के सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी, ताकि सुरक्षा और व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.