Sitamarhi News: पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को दें प्राथमिकता
सीतामढ़ी, अक्टूबर 13 -- Sitamarhi News: शिवहर। दुर्गा पूजा को लेकर शिवहर नगर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न पूजा पंडालों का मंगलवार को डीएम प्रतिभा रानी एवं एसपी शैलेंद्र सिंह संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने पूजा आयोजन की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा प्रबंध तथा पंडालों के आसपास की स्थिति का जायजा लिया। पूजा समिति के सदस्यों और आयोजनकर्ताओं से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। डीएम ने आयोजनकर्ताओं को निर्देश दिया कि पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। प्रवेश एवं निकास मार्ग स्पष्ट और अवरोधमुक्त रखे जाएं तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में व्यवस्थित आवागमन के लिए पर्याप्त स्वयंसेवक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.