Sitamarhi News: पूछताछ में त्रिभुवन ने दी जानकारी, 3 और हिरासत में
सीतामढ़ी, सितम्बर 24 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिला पार्षद पति बैद्यनाथ महतो हत्याकांड की कहानी में अब एक के बाद एक नई कड़िया जुड़ती जा रही है। मुख्य आरोपित त्रिभुवन कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच में तेजी आ गई है। 12 दिनों तक फरार रहने के बाद पकड़े गए त्रिभुवन से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसकी निशानदेही और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य बदमाशों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे लगातार पूछताछ कर रही है और हत्याकांड में उनकी भूमिका से जुड़े साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। खास बात यह है कि हिरासत में लिए गए तीनों बदमाश पुलिस के लिए नए चेहरे नहीं हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एजाज के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच के दौरान ही इनके नाम पहले भी सामने आ गए थे। उस समय पुलिस ने तीनों को हिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.