Sitamarhi News: पुल निर्माण की स्वीकृति पर भी काम शुरू नहीं
सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के अख्ता बाजार पर रविवार को पुल निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता पुल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सिकिन्दर महतो ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा बागमती नदी के अख्ता घाट पर पुल निर्माण निगम द्वारा सड़क पुल निर्माण की स्वीकृति दिए जाने के बावजूद भी अभी तक शिलान्यास कार्यक्रम की तिथि निर्धारित नहीं किए जाने पर कड़ी आपत्ति जतायी गयी। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा क्षेत्रीय सांसद लवली आनंद को इस आशय का पत्र देकर बागमती नदी के अख्ता घाट पर सड़क पुल निर्माण की तिथि निर्धारित कराने का मांग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में पूर्व मुखिया राजनन्दन गांधी, पंचायत समिति सदस्य शिव मंगल साह, सरंपच प्रतिनिधि शेख इमरान बबलू, पूर्व सरपंच विष्णुदेव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.