सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: सुरसंड। भिट्ठा थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने तथा शव के साथ सड़क जाम कर उपद्रव करने के आरोपी एक महिला सहित एक पुरुष को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दीपक पटेल के अनुसार गिरफ्तार वैद्यनाथ मंडल के पुत्र श्रीदेव मंडल व अप्राथमिक अभियुक्त लालबहादुर मंडल की पत्नी ललिता देवी को छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: पुलिस से दुर्व्यवहार में 18 नामजद समेत 43 पर केस यह भी पढ़ें- Khagaria News: बेलदौर: भाभी एवं पत्नी के साथ की मारपीट, दिया आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...