Sitamarhi News: पुलिस ने खोये 34 मोबाइल लौटाए
सीतामढ़ी, अगस्त 28 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित समारोह में जब 34 लोगों को उनके खोये व चोरी हुए मोबाइल वापस मिले तो उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत यह उपलब्धि हासिल करते हुए लोगों की खोई उम्मीद के साथ उनकी मुस्कान भी लौटा दी। एसपी अमित रंजन ने समारोह में मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। जिला आसूचना इकाई की टीम ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए अलग-अलग स्थानों से चोरी या गुम हुए 68 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।इनकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है। इनमें से 34 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए गए हैं, जबकि शेष मोबाइल धारकों से संपर्क कर उन्हें भी फोन लौटाने की प्रक्रिया जारी है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। कई लोगों के लिए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.