Sitamarhi News: पुपरी: मजदूर के बेटे की सफलता से परिवार गदगद
सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: पुपरी। प्रखंड के हरदिया पंचायत के समहौली गांव में मजदूर का बेटा ने नीट यूजी की परीक्षा पास कर गांव का नाम रौशन किया है। समहौली गांव निवासी दिलीप साह के पुत्र दीपक कुमार को नीट यूजी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग 3479 एवं ओबीसी कैटेगरी में 1351 वां रैंक मिला है। जबकि इसके छोटे भाई दीपांकर कुमार को जेईई मेंस की प्रवेश परीक्षा में अनारक्षित कोटि में 4252 रैंक प्राप्त हुआ है। घर पर रहकर मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद दीपक कुमार नीट की तैयारी कर रहा था। इनके पिता दिलीप साह दूसरे प्रदेश में रह कर मजदूरी का काम करते है। यह भी पढ़ें- नीट में मुखिया का पुत्र सफल वहीं माता प्रतिभा देवी गृहणी है। घर व गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण व परिवार ने दीपक की सफलता प्रेरणादायक बताया है। हरदिया पंचायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.