Sitamarhi News: पुनौरा में राइस मिल के गड्ढे में वृद्ध का शव मिला
सीतामढ़ी, अक्टूबर 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र के मनियारी चौक स्थित एक राइस मिल के गड्ढे के किनारे जलकुंभी में एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोबिंदफंदा गांव निवासी बैद्यनाथ महतो के रूप में की गई है। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुनौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के बड़े बेटे विजय कुमार ने भूमि विवाद में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके पिता मंगलवार की रात से लापता थे। विजय ने बताया कि वह ऑटो का टायर लाने गोरखपुर गए थे। रात करीब 12 बजे घर लौटने पर पिता की खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। विजय कुमार ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद को लेकर उनके भतीजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.