Sitamarhi News: पीड़ित का साथ देने पर भड़के आरोपियों ने किया हमला
सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के नुनिया टोली-रिंग बांध इलाके में चोरी के मामले में पीड़ित परिवार का साथ देने वाले युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 26 अगस्त की शाम की है। हमले में रीगा थाना क्षेत्र के संग्राम फंदह वार्ड-18 निवासी सनोज कुमार सिंह घायल हो गए। उन्होंने 28 अगस्त को नगर थाना में आवेदन देकर चार नामजद समेत अन्य के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए आवेदन में सनोज ने बताया कि वह अपने भाई के साथ घर के सामने बैठे थे। इसी दौरान रवि कुमार, भोला राउत, धीरज कुमार और सुरेश राउत समेत कुछ अन्य लोग वहां पहुंचे। चोरी के पुराने मामले को लेकर विवाद करने के बाद आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और चाकू व डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में घायल होकर सनोज जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.