सीतामढ़ी, नवम्बर 20 -- स्वास्थ्य कार्यक्रमों और सेवाओं की समीक्षा Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी श्वेता भारती, सिविल सर्जन डॉ. आरके यादव, डीपीएम विजय झा सहित सभी प्रखंडों के बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जीविका और आईसीडीएस के पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान कायाकल्प कार्यक्रम के तहत अस्पतालों में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन की स्थ...