Sitamarhi News: पर्व-त्योहार से पहले सड़कों की मरम्मत में तेजी लाएं : डीएम
सीतामढ़ी, अक्टूबर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने का निर्देश जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने दिया है। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों की स्थिति का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने को कहा। इसका उद्देश्य पर्व के दौरान लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देना है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें दोनों विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे। बैठक में विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और सड़क मरम्मत से संबंधित लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bag...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.