सीतामढ़ी, नवम्बर 2 -- Sitamarhi News: शिवहर। धनतेरस,दीपावली एवं छठ महापर्व को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर रविवार को पुरनहिया थाने में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आम लोगों की सुझावों को सुना गया। बैठक में आगामी पर्व त्यौहार के दौरान बाजार में सुरक्षा व्यवस्था भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों से पर्व त्यौहार के दौरान बाजार में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई इसके अलावा पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय रखने को लेकर विशेष बल दिया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: शांति और आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की गई अपील बैठक की अध्यक्षता...