Sitamarhi News: परिवार नियोजन सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर
सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- Sitamarhi News: उमाशंकर सीतामढ़ी। सदर अस्पताल सीतामढ़ी के सभागार में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. रवीन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में अस्पताल के सभी एएनएम, जीएनएम एवं स्टाफ नर्सों के लिए परिवार नियोजन के आधुनिक अस्थायी साधन अंतरा सबक्यूटेनियस (एमपीए-एससी) पर एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं विभागों में इस सेवा का विस्तार सुनिश्चित करना रहा।
अंतरा सबक्यूटेनियस सेवा उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि अंतरा सबक्यूटेनियस सेवा को सुदृढ़ बनाकर अधिक से अधिक योग्य दंपत्तियों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। अस्पताल प्रबंधक विजय झा ने बताया कि एमपीए-एससी परिवार नियोजन का अत्याधुनिक, सुरक्षित एवं प्रभावी अस्थायी सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.