सीतामढ़ी, जुलाई 31 -- Sitamarhi News: परसौनी। जिले में लगातार गिर रहे भू जलस्तर के मद्देनजर परसौनी प्रशासन भी सक्रिय है।प्रखंड क्षेत्र में आमजनता को पानी को लेकर किसी प्रकार की समस्या नही हो इसको लेकर प्रखंड स्तर पर तैयारी जोरों पर है। पानी की समस्या से निदान को लेकर बीडीओ महेशचन्द्र ने प्रखंड कार्यालय में कंट्रोल रूम का गठन कर कर्मी की तैनाती के साथ कन्ट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9905759788 जारी किया है।बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र के जिस किसी भी गांव,मुहल्ले में भू जलस्तर गिरने से पानी की किल्लत होगी।वह कन्ट्रोल रूम के मोबाइल के साथ प्रखंड स्तरीय पीएचडी विभागीय जेई का मोबाइल नंबर 8409322713 एवं पीएचडी मेंटनेंस का मोबाइल नंबर 7739721351 पर फोन कर सूचित करने की बात कही है। बीडीओ ने कहा कि भू जलस्तर से होने वाले के पानी क...