सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। मेहसौल थाना क्षेत्र के एसबीआई सीएसपी सेंटर के समीप शनिवार को सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी देर तक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा रहा। बाद में आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो वे मौके पर पहुंचे। व्यक्ति के अचेत होने की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए उसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया。

पुलिस की जांच इधर, सूचना मिलने पर मेहसौल थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब...